फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC bus veers into drain while taking a turn, eight women injured

Kangra News: एचआरटीसी बस मोड़ काटते समय नाली में घुसी, आठ महिलाएं चोटिल

Sun, 09 Aug 2026 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 09 Aug 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus veers into drain while taking a turn, eight women injured
ब्रह्मठेहड़ू में मोड़ काटते वक्त नाली में घुसी एचआरटीसी की बस। -स्रोत : सोशल मीडिया
सुलह (कांगड़ा)। पालमपुर के ब्रह्मठेहडू में शनिवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर नाली में घुस गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आठ महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस पालमपुर से परौर की तरफ आ रही थी। इसमें लगभग 15 यात्री सवार थे। हादसा होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर की बीडीओ डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि हादसे में आठ महिलाओं को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन

बस चालक हरीश कुमार ने बताया कि सड़क सिंगल और तंग थी। मोड़ काटते समय बस का अगला टायर कच्ची जमीन पर चला गया। बारिश के कारण जमीन ढीली थी, जो बस का वजन सहन न कर सकी और धंस गई। इससे बस नाली में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी डिपो पालमपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा ने कहा कि बस में कोई तकनीकी खराबी या समस्या नहीं थी। प्राथमिक दृष्टि में हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ प्रतीत होता है। मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ये महिलाएं हुईं चोटिल
- दिया चौधरी (18) पुत्री जय गोपाल निवासी लाहला।
- केसरी देवी (63) पत्नी मदन लाल निवासी हंगलोह।
- कुसुम (22) पुत्री प्यार चंद निवासी आसनपट्ट डाकघर लाहला।
- नेहा (24) पुत्री प्यार चंद निवासी आसनपट्ट डाकघर लाहला।
- रेखा (55) पत्नी प्रेम चंद निवासी राख।
- अनीता (58) पत्नी शक्ति चंद निवासी राख।
- रितिका (21) पत्नी गुरवचन कुमार निवासी लाहला।
- रचना (39) पत्नी मदन लाल निवासी आसनपट्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed