फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two accused arrested in connection with cash theft from a liquor shop.

Kangra News: शराब के ठेके से नकदी चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 09 Aug 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in connection with cash theft from a liquor shop.
धर्मशाला/गगल (कांगड़ा)। गगल बाजार स्थित शराब के ठेके से नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कबीर मोहम्मद और रियाज अहमद दोनों जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई राशि में से 35 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चार जुलाई को गगल चौक स्थित शराब के ठेके से 74,820 रुपये नकद चोरी हो गए थे। इस पर गगल थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर वारदात में प्रयुक्त जम्मू-कश्मीर नंबर की गाड़ी की पहचान की। इससे दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आई।
विज्ञापन

राजौरी के थानामंडी थाने की पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद गगल पुलिस की टीम ने 7 अगस्त को दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया। शनिवार को न्यायालय में पेश करने पर अदालत ने आरोपियों को 10 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों से चोरी की शेष राशि बरामद करने और अन्य चोरी के मामलों में उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed