फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth from Nadaun injured in landslide passes away at Tanda.

Kangra News: भूस्खलन में घायल हुए नादौन के युवक ने टांडा में तोड़ा दम

Sun, 09 Aug 2026 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 09 Aug 2026 08:22 AM IST
विज्ञापन
Youth from Nadaun injured in landslide passes away at Tanda.
धर्मशाला। कोतवाली बाजार-खनियारा मार्ग पर दाड़नू पुल के पास एक अगस्त को भूस्खलन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए नादौन के 36 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक ललित शर्मा पुत्र सुखदेव हमीरपुर की नादौन तहसील के कल्लर जलाड़ी गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन

एक अगस्त को ललित शर्मा अपने साथी (आंध्र प्रदेश निवासी हरि प्रसाद) के साथ मोटरसाइकिल पर दाड़नू पुल के पास चरान खड्ड क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में गिरे पत्थरों और मलबे की चपेट में आने से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। हादसे के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मोहाली स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को मोहाली अस्पताल के चिकित्सकों ने ललित की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने हादसे पर किसी प्रकार की आशंका नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि एक अगस्त को दाड़नू के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर से घायल हुए नादौन निवासी युवक की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed