{"_id":"6a7742ba2551cbbe090e78b1","slug":"sewer-water-flowing-on-the-road-increasing-problems-kangra-news-c-95-1-kng1047-249278-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सड़क पर बह रहा नाले का पानी, बढ़ी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सड़क पर बह रहा नाले का पानी, बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन
नूरपुर के चौगान में राजमार्ग के किनारे जमी मिट्टी व धूल। -जागरुक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौगान में निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर के चौगान क्षेत्र में नाले का पानी राजमार्ग पर पहुंचने से स्थानीय लोगों और कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान नाले का पानी सड़क पर फैलने से कीचड़ और मिट्टी जमा हो रही है। पानी सूखने के बाद सड़क पर जमा मिट्टी धूल बनकर उड़ रही है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं लेकिन बरसात के दौरान स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क पर फिसलन का खतरा बना रहता है और यातायात भी प्रभावित होता है।
नाले पर अतिक्रमण और पानी के बहाव में रुकावट के कारण निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय लोगों सुरेंद्र, सुनील, कुलदीप और जोगिंद्र सहित अन्य स्थानीय कारोबारियों ने नगर परिषद और प्रशासन से नाले की निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क पर जमा कीचड़ और उड़ती धूल से उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
नूरपुर के एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि नाले के पानी के बहाव में रुकावट के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि समस्या संबंधी नगर परिषद के एसडीओ को निर्देश दिए हैं और समस्या का समाधान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।