{"_id":"6a77442a484e57be790fea51","slug":"woman-eats-laxman-rekha-thinking-it-is-chalk-hospitalized-kangra-news-c-95-1-ssml1021-249299-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: महिला ने चॉक समझकर खाई लक्ष्मण रेखा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: महिला ने चॉक समझकर खाई लक्ष्मण रेखा, अस्पताल में भर्ती
Sun, 09 Aug 2026 08:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत एक महिला ने चॉक समझकर गलती से कीटनाशक (लक्ष्मण रेखा) का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
शनिवार को अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उसे चॉक खाने की आदत पड़ गई थी। शनिवार दोपहर उसने चॉक खाने के चक्कर में अलमारी में रखी ‘लक्ष्मण रेखा’ को गलती से चॉक समझकर खा लिया।
इसके बाद तबीयत खराब होने पर वह अपनी जेठानी के साथ तुरंत नागरिक अस्पताल पालमपुर पहुंची। महिला ने पुलिस के सामने स्पष्ट किया कि यह हादसा अनजाने में हुआ है और इसमें किसी अन्य व्यक्ति का कोई दोष नहीं है। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। पीड़िता ने गलती से कीटनाशक खाने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।