{"_id":"6a773ab9e5bc7128a705a5df","slug":"patiala-police-took-away-two-touts-involved-in-agniveer-recruitment-kangra-news-c-95-1-kng1004-249271-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अग्निवीर भर्ती के दो दलालों को ले गई पटियाला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अग्निवीर भर्ती के दो दलालों को ले गई पटियाला पुलिस
Sun, 09 Aug 2026 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं को चयन का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पटियाला पुलिस अपने साथ ले गई है। आरोपी पंजाब के पटियाला में भी ठगी के मामलों में वांछित थे। धर्मशाला पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद पहुंची पटियाला पुलिस ने औपचारिकताओं को पूरा कर दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया है।
सेना की खुफिया एजेंसी की इनपुट पर शुक्रवार को धर्मशाला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करनाल (हरियाणा) के निसिंग तहसील निवासी रमन (27) और शुभम (30) को गिरफ्तार किया था। आरोपी भर्ती में आए युवाओं को गारंटेड चयन का झांसा दे रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से एक डिफेंस अकादमी का विजिटिंग कार्ड भी बरामद हुआ था। इसमें चयन न होने पर 11 हजार रुपये इनाम देने की बात लिखी गई थी।
फिलहाल धर्मशाला पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ पैसों के लेन-देन से जुड़ी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई पीड़ित सामने आकर शिकायत दर्ज करवाता है तो उस पर अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा किआरोपी पटियाला में भी ठगी के मामलों में संलिप्त थे और संबंधित पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में ले गई है। धर्मशाला पुलिस के पास अभी पैसे ठगे जाने की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।