{"_id":"6a7356f60bdffa3a73011235","slug":"illegal-structure-belonging-to-a-drug-smuggler-demolished-in-damtal-kangra-news-c-95-1-kng1004-248791-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डमटाल में नशा तस्कर का अवैध निर्माण किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डमटाल में नशा तस्कर का अवैध निर्माण किया ध्वस्त
Thu, 06 Aug 2026 08:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
डमटाल में नशे के धंधे में संलिप्त आरोपी के निर्माण को तोड़ती प्रशासन की टीम। -स्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक नशा तस्कर के अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई डमटाल निवासी आरोपी शशि कुमार के अवैध निर्माण के खिलाफ, सक्षम प्राधिकारी के आदेशों के अनुपालन में की गई। नूरपुर पुलिस के अनुसार आरोपी शशि कुमार के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो गंभीर मामले पहले से ही दर्ज हैं। सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी विधिवत आदेशों के बाद, संबंधित विभाग ने पुलिस के सहयोग से इस अवैध निर्माण को हटाने और ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस जिला नूरपुर की ओर से पर्याप्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। यह पूरा ध्वस्तीकरण अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पूरे घटनाक्रम पर लगातार सतर्क निगरानी बनाए रखी। इस कार्रवाई के बाद नूरपुर पुलिस ने आम जनता से क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने आह्वान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों और नशा तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।