{"_id":"6a7439b3e5d291f3280e6cc9","slug":"video-dharamshala-congress-protest-against-sudhir-sharma-remark-on-cm-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: सीएम पर टिप्पणी के विरोध में धर्मशाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: सीएम पर टिप्पणी के विरोध में धर्मशाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:07 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री के खिलाफ विधायक सुधीर शर्मा की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में वीरवार को धर्मशाला के कचहरी अड्डा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपनी भाषा और आचरण में संयम बनाए रखना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करते हैं। उन्होंने पार्टी और सरकार से विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक सुधीर शर्मा का पुतला जलाने का प्रयास भी किया। हालांकि मौके पर तैनात पुलिस जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और काफी मशक्कत के बाद पुतला कार्यकर्ताओं से छीन लिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।