फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The Jal Shakti Department suffered a loss of Rs 67 crore in Kangra and Chamba during the monsoon.

Kangra News: मानसून में कांगड़ा और चंबा में जल शक्ति विभाग को 67 करोड़ की चपत

Thu, 06 Aug 2026 09:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 06 Aug 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
The Jal Shakti Department suffered a loss of Rs 67 crore in Kangra and Chamba during the monsoon.
धर्मशाला। कांगड़ा और चंबा जिलों में भारी बारिश तथा भूस्खलन के कारण जल शक्ति विभाग को भारी क्षति पहुंची है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार दोनों जिलों में अब तक लगभग 67 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। इसमें कांगड़ा जिले को करीब 40 करोड़ और चंबा जिले को 27 करोड़ रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग धर्मशाला जोन के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने बताया कि दोनों जिलों में विभाग की कुल 1,643 पेयजल योजनाएं हैं, जिनमें से अलग-अलग समय पर 820 परियोजनाएं प्रभावित हुई थीं। राहत की बात यह है कि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए वर्तमान में करीब 90 प्रतिशत योजनाओं को पूरी तरह सुचारू कर दिया है। शेष 10 प्रतिशत योजनाओं में अस्थायी व वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है, जिन्हें स्थायी रूप से बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता के अनुसार, जिला चंबा के सुल्तानपुर और उदयपुर क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा था, जबकि भरमौर क्षेत्र की 10 परियोजनाएं प्रभावित हुई थीं। वहीं, कांगड़ा जिले में गज्ज पेयजल परियोजना सहित जयसिंहपुर और थुरल क्षेत्रों की योजनाओं को क्षति पहुंची थी। वर्तमान में इन सभी प्रमुख परियोजनाओं को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed