{"_id":"69bb02439f2c4b5d470b049e","slug":"in-the-fifth-phase-259-families-in-paragpur-and-75-families-in-dehra-were-included-in-the-bpl-category-kangra-news-c-95-1-kng1024-224961-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पांचवें चरण में परागपुर में 259, देहरा में 75 परिवार बीपीएल में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पांचवें चरण में परागपुर में 259, देहरा में 75 परिवार बीपीएल में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार द्वारा पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे बीपीएल सर्वे का पांचवां चरण 18 मार्च को पूर्ण हो गया है। नई सरकारी गाइडलाइन के तहत हुए इस सर्वे के बाद परागपुर और देहरा विकास खंडों में बीपीएल सूची के आंकड़ों में बदलाव देखने को मिला है। परागपुर में 259 और देहरा में 75 परिवार सूची में शामिल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार परागपुर विकास खंड में अब तक कुल 951 परिवारों का चयन किया जा चुका है। चरणवार आंकड़ों की बात करें तो प्रथम चरण में 278, द्वितीय में 151, तृतीय में 166 और चौथे चरण में 97 परिवार पात्र पाए गए थे, जबकि पांचवें चरण में 259 परिवारों को सूची में शामिल किया गया है। इससे पहले परागपुर विकास खंड में 3,235 परिवार बीपीएल सूची में दर्ज थे।
वहीं, देहरा विकास खंड में अब तक कुल 571 परिवारों को बीपीएल सूची में स्थान मिला है। यहां प्रथम चरण में 195, दूसरे में 156, तीसरे में 95 और चौथे चरण में 50 परिवार पात्र पाए गए थे, जबकि पांचवें चरण में 75 परिवारों को सूची में शामिल किया गया है। देहरा में कुल 2683 परिवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से अब तक 2,112 परिवार अपात्र घोषित किए जा चुके हैं। इससे पहले इस विकास खंड में 3946 परिवार बीपीएल सूची में शामिल थे।
नई गाइडलाइन के तहत चयन प्रक्रिया इस बार पहले से अधिक सख्त रही है। आय सीमा 50 हजार रुपये वार्षिक निर्धारित होने के साथ-साथ अन्य मानकों को भी कड़ाई से लागू किया गया है। इसके अलावा जिन परिवारों ने पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत 50 दिन का कार्य किया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया गया है।
हालांकि, कई ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कम आय होने के बावजूद जटिल शर्तों के चलते वे सूची में जगह नहीं बना पाए। ग्रामीणों ने आय सीमा और चयन मानकों में ढील देने की मांग भी उठाई है। प्रशासन का कहना है कि चयन पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार किया गया है।
परागपुर के खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 62 ग्राम पंचायतों में पांचवें चरण के दौरान 259 परिवार पात्र पाए गए हैं। वहीं, देहरा के कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार धीमान के अनुसार 55 ग्राम पंचायतों में 75 परिवारों को इस चरण में सूची में शामिल किया गया है।
Trending Videos