फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   India engages in hypocrisy every year on Population Day: Shanta

जनसंख्या दिवस पर हर साल ढोंग करता है भारत : शांता

Sat, 11 Jul 2026 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 Jul 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
India engages in hypocrisy every year on Population Day: Shanta
पूर्व सीएम शांता कुमार। फाइल फोटो
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि आज पूरे भारत में जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि भारत इस दिवस के बहाने आबादी नियंत्रण का हर साल केवल एक ढोंग करता है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सच्चाई यह है कि देश की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। 1947 में भारत की जनसंख्या 39 करोड़ थी जो आज बढ़कर 145 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन

शांता कुमार ने कहा कि यदि भारत की आबादी को सौ करोड़ पर ही रोक लिया गया होता, तो आज देश में यह भयंकर गरीबी और बेरोजगारी न होती। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इस गंभीर संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चार पत्र लिखे, लेकिन आज तक उन्हें एक भी जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत काम कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती आबादी की भयंकर समस्या पर उन्होंने कोई उचित कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed