फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Committed to empowering Panchayati Raj institutions: Malendra

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध : मलेंद्र

Sat, 11 Jul 2026 12:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 11 Jul 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
Committed to empowering Panchayati Raj institutions: Malendra
इंदौरा (कांगड़ा)। क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन वीरवार को काठगढ़ पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनप्रतिनिधियों को अपने अधिकारों का सदुपयोग करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। काठगढ़ पंचायत के लिए नया बिजली ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो चुका है, जिसे शीघ्र ही स्थापित कर दिया जाएगा। क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कंदरोड़ी विद्युत उपकेंद्र के रखरखाव और उन्नयन कार्य के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए गए हैं। मौकी में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य भी शीघ्र आरंभ किया जाएगा। इंदौरा-काठगढ़ सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। वहीं, जल शक्ति विभाग की ओर से लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पेयजल और अन्य विकास परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed