फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inspected the Critical Care Unit at Dehra Hospital.

Kangra News: देहरा अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट का किया निरीक्षण

Sun, 21 Jun 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 21 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Inspected the Critical Care Unit at Dehra Hospital.
देहरा सिविल अस्पताल में विधायक कमलेश ठाकुर ने नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए । - फोटो : Archive
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने शनिवार को नागरिक अस्पताल देहरा का दौरा कर निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने नागरिक अस्पताल को मिली नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस के संचालन से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन

कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिंद्र पॉल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलेश चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष निष्ठा, सपन सूद, उपासना सूद, सुनील कश्यप सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed