फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   JCB operator alleges diesel was not filled at the petrol pump.

Kangra News: जेसीबी संचालक संचालक का आरोप, पेट्रोल पंप पर नहीं भरा डीजल

Sat, 20 Jun 2026 01:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
JCB operator alleges diesel was not filled at the petrol pump.
धर्मशाला। गगल क्षेत्र में डीजल की आपूर्ति को लेकर जेसीबी संचालकों और किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कंदरेहड़ निवासी जेसीबी मालिक विक्की कुमार ने आरोप लगाया कि जब वह जेसीबी मशीन लेकर गगल स्थित एक पेट्रोल पंप में पहुंचे, जहां उन्हें डीजल देने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन

इस घटना के बाद उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। विक्की कुमार ने बताया कि पहले उन्हें कैन में डीजल देने से इन्कार किया, वह स्वयं जेसीबी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे तो वहां भी कर्मचारियों ने डीजल भरने से मना कर दिया। उनका कहना है कि उनके पास दो जेसीबी मशीनें हैं, जो रोजाना विभिन्न कार्यों में लगी रहती हैं।
विज्ञापन

एक मशीन की मासिक किस्त 55 हजार रुपये और दूसरी की 72 हजार रुपये है। यदि डीजल नहीं मिला तो मशीनें खड़ी हो जाएंगी और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो क्षेत्र के जेसीबी संचालक एकजुट होकर आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसानों ने भी डीजल न मिलने की समस्या उठाई है। उनका कहना है कि छोटे ट्रैक्टरों के लिए बोतल या कैन में डीजल नहीं दिया जा रहा, जबकि कई गांव पेट्रोल पंपों से 10 से 15 किलोमीटर दूर हैं। किसानों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed