{"_id":"6a6d08b5dcef22cffd062e16","slug":"kripal-chand-kuhal-to-undergo-transformation-soon-parmar-kangra-news-c-95-1-kng1047-247820-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृपाल चंद कूहल का जल्द होगा कायाकल्प : परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृपाल चंद कूहल का जल्द होगा कायाकल्प : परमार
Sat, 01 Aug 2026 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर/सुलह (कांगड़ा)। विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि कृपाल चंद कूहल का जल्द कायाकल्प किया जाएगा। इसके लंबित मरम्मत कार्यों को पूरा किया जाएगा। भवारना के भीखाशाह में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और किसानों के साथ हुई बैठक उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैंझा से बोदा तक हजारों किसानों के खेतों को सींचने वाली इस कूहल के काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
बैठक में कूहल के पुनः संचालन के साथ-साथ क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और जल की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक ने बताया कि उन्होंने पिछले एक सप्ताह में दर्जनों गांवों का दौरा कर पेयजल संकट और पानी की स्थिति का जायजा लिया है।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिले। बैठक में विभाग के अधीक्षण अभियंता विशाल जैसवाल, अधिशासी अभियंता संदीप चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद