फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Land donated for a road; elderly man's two houses now at risk.

Kangra News: सड़क के लिए भूमि दान की भूमि, अब खतरे में बुजुर्ग के दो मकान

Sat, 20 Jun 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 20 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Land donated for a road; elderly man's two houses now at risk.
गंगथ (कांगड़ा)। इंदौरा के ध्याला गांव में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही के कारण एक बुजुर्ग के परिवार पर आशियाना छिनने का खतरा मंडरा रहा है। बुजुर्ग केवल कुमार ने इंदौरा-झंझराडा वाया रैहन संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए उनके परिवार ने खुशी-खुशी अपनी करीब एक किलोमीटर लंबी बहुमूल्य भूमि दान की थी। उस समय विभाग ने उनके मकान के पास एक कच्ची क्रेट वॉल (डंगा) लगाई थी।
विज्ञापन

बुजुर्ग केवल का कहना है कि अब प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत इस मार्ग का विस्तारीकरण किया जा रहा है। विभाग ने उन्हें आश्वासन दिया था कि मकान को सुरक्षित रखने के लिए यहां 50 मीटर लंबी पक्की सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी, लेकिन महज 15 मीटर का आधा-अधूरा डंगा लगाकर काम छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इसके चलते उनके एक कच्चे और एक पक्के मकान के परिसर में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जो भारी बरसात में कभी भी धराशायी हो सकते हैं। बुजुर्ग ने निजी खर्च पर तिरपाल लगाकर भूमि कटाव रोकने का प्रयास किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक से संपत्ति की रक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला आपके माध्यम से मेरे ध्यान में लाया गया है। संबंधित विभाग की जवाबदेही तय की जाएगी और इस समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। -मलेंद्र राजन, विधायक इंदौरा
इस समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग को शीघ्र उचित कदम उठाने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान न होने पाए। -डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम इंदौरा

यह गंभीर समस्या अब हमारे ध्यान में लाई गई है। विभाग की टीम जल्द ही मौके पर जाकर स्थिति का अवलोकन करेगी और मकानों को सुरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। -बंदराल, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी इंदौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed