फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Legal hurdles for the Paragpur SDM office cleared; now poised for final approval.

Kangra News: एसडीएम दफ्तर परागपुर की कानूनी अड़चन दूर, अब अंतिम मंजूरी की तैयार

Mon, 27 Jul 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 27 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Legal hurdles for the Paragpur SDM office cleared; now poised for final approval.
परागपुर (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर क्षेत्र के लोगों के लिए एसडीएम कार्यालय खोलने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। लंबे समय से चली आ रही कानूनी औपचारिकताओं के बाद फाइल हाईकोर्ट से वापस लौट आई है और इसे हिमाचल प्रदेश सरकार के विधि विभाग के पास समीक्षा के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विधि विभाग में सभी वैधानिक पहलुओं की जांच के बाद फाइल कार्मिक विभाग और राजस्व विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद एसडीएम स्तर के अधिकारी के पद, नियुक्ति और अन्य स्टाफ की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद परागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी। मुख्यमंत्री ने 25 जनवरी 2026 को कार्यालय खोलने की घोषणा की थी, जबकि 23 मई को मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरिंद्र मनकोटिया ने बताया कि हाईकोर्ट से फाइल वापस आ गई है और अब यह विधि विभाग के पास है। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव उर्मिला शर्मा ने बताया कि फाइल पर्सनल और राजस्व विभाग से होते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी, जिसके बाद अधिसूचना जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed