{"_id":"6a344e623d9ed3d32f0f191e","slug":"man-dies-of-snakebite-while-feeding-livestock-kangra-news-c-95-1-kng1037-240115-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पशुओं को चारा डालते व्यक्ति की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पशुओं को चारा डालते व्यक्ति की सर्पदंश से मौत
Sat, 20 Jun 2026 12:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत पलोहड़ा के एक व्यक्ति की वीरवार सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीव जरियाल (32) पुत्र कुंदन सिंह मावा के रूप में हुई है। संजीव पंचायत पलोहड़ा में ही चौकीदार के पद पर तैनात थे। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार संजीव जरियाल सुबह करीब 5 बजे अपने गोशाला में पशुओं का चारा डालने के लिए गए थे। इसी दौरान अंधेरे में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। उन्होंने इस बारे परिजनों को बताया और परिजन उन्हें तुरंत जवाली सामुदायिक अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पंचायत प्रधान डॉ. रजिंद्र जरियाल ने प्रशासन से आपदा राहत कोष से तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की है, जिससे परिवार को सहारा मिल सके। डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है