सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MLA Malendra raised the issue of sugar mill construction.

Kangra News: विधायक मलेंद्र ने शुगर मिल निर्माण का उठाया मामला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
MLA Malendra raised the issue of sugar mill construction.
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर शनिवार को शिमला में विधायक दल की बैठक में विधायक मलेंद्र राजन ने प्रदेश सरकार के समक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र की प्राथमिकताओं को रखा। विधायक ने राम गोपाल मंदिर डमटाल के करोड़ों रुपये, जो हाईकोर्ट में एफडीआर के रूप में वर्षों से जमा हैं, उन्हें प्रभावी पैरवी कर शीघ्र रिलीज करवाने की मांग रखी। साथ ही मंदिर भूमि पर खैर के पौधों की नीलामी करवाने का मुद्दा भी उठाया।
Trending Videos

उन्होंने प्रदेश में शुगर पॉलिसी लागू करने, गन्ना उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि देने और मीलवां में 40 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर शुगर मिल स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा इंदौरा विधान सभा क्षेत्र में सब्जी मंडी नहीं है, कोल्ड स्टोर नहीं है, इनका निर्माण करवाया जाए। विधायक ने इंदौरा में चल रहे नशे की क्लीनिकों पर रोक लगाने और पंजाब, जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर सख्त नीति बनाने का आग्रह किया। बैठक में बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा जारी करने, ब्यास नदी-खड्डों के तटीकरण, इंदौरा टाउन सीवरेज डीपीआर स्वीकृति, 100 नए हैंडपंपों की मंजूरी, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, सब्जी मंडी-कोल्ड स्टोर का निर्माण, स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना जैसे मुद्दे भी रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य क्षेत्र में सिविल अस्पताल इंदौरा और गंगथ में चिकित्सकों की कमी दूर करने, आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने, शिक्षा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, इंडोर स्टेडियम, आईटीआई में नए ट्रेड और कॉलेज में पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग की। पर्यटन विकास हेतु राम गोपाल मंदिर भूमि पर पार्क और टूरिस्ट होटल निर्माण सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त जसूर-गंगथ-इंदौरा सड़क का उन्नयन, ठाकुरद्वारा-पारल लिंक रोड व पुल, भौगरवां-चिंतपूर्णी-डमटाल मार्ग सुधार सहित नई पेयजल योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed