सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Workers should prepare to celebrate Diwali: Jairam

कार्यकर्ता करें दिवाली मनाने की तैयारी : जयराम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Workers should prepare to celebrate Diwali: Jairam
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि अब पालमपुर मेंं 14 साल का वनवास हो गया है। कार्यकर्ता अब दिवाली मनाने की तैयारी करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पालमपुर में कार्यकर्ता अच्छे हैं। अच्छा काम करते तो बस कमी कहां रह जाती है, यह समझ नहीं आ रहा। जयराम ने कहा कि जहां मेरा सहयोग होगा, मैं जरूर करूंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जम्मू में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में उनका आगमन पालमपुर से ही हुआ है।
Trending Videos

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पालमपुर में कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर से लेकर मंडल तक मजबूती और ईमानदारी से काम करें, जीत भाजपा की होगी। उन्होंने कहा कि इस बार जीत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए, जिसके लिए उन्हें आज से ही काम करना होगा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ठाकुर ने चेतावनी दी कि वित्तीय कुप्रबंधन के कारण अब प्रदेश में हर माह मिलने वाली सैलरी और पेंशन रुकने की नौबत आ गई है, विधायक निधि रोक दी गई है और पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद सरकार चुनाव कराने से डर रही है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने भी कार्यकर्ताओं से अपने बूथ पर मजबूती से काम करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा, पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रागिनी रकवाल, भाजपा नेता अरविंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण सुरेश पठानिया, मंडल अध्यक्ष शहरी गोपेश भृगु और प्रदेश मीडिया सह-संयोजक विश्व चक्षु समेत कई लोग मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ग्रामीण भाजपा मंडलों की बैठकों के बाद होटल बिल्स का रुख किया। यहां उन्होंने चंद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चायपान भी किया। बैठक में जयराम ने कई मुद्दों पर चर्चा की। विनय शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed