{"_id":"6a720366bcdd2e3d3b0bea61","slug":"nagni-liquor-shop-sealed-for-charging-more-than-mrp-kangra-news-c-95-1-kng1037-248553-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एमआरपी से अधिक दाम वसूलने पर नागनी में शराब का ठेका सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एमआरपी से अधिक दाम वसूलने पर नागनी में शराब का ठेका सील
Wed, 05 Aug 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पालमपुर के भवारना स्थित नागनी में शराब की बोतलों पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक दाम वसूलना एक शराब ठेके को महंगा पड़ गया। आबकारी एवं कराधान विभाग ने ओवरचार्जिंग की शिकायत सही पाए जाने पर एल-14 शराब ठेके को 24 घंटे के लिए सील कर दिया है।
आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त प्रेम सिंह कैथ ने बताया कि उपभोक्ताओं से मिली शिकायत के आधार पर टीम ने मौके पर जाकर मामले की जांच की थी। आरोप सही साबित होने पर नियमानुसार ठेके को तत्काल सील कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब की बिक्री केवल निर्धारित मूल्य पर ही होगी और एमआरपी से अधिक वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विभाग के अनुसार ऐसी अनियमितता पर न्यूनतम 15 हजार से लेकर अधिकतम एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं, कांगड़ा जिले के आठ अन्य शराब ठेकों के खिलाफ भी ओवरचार्जिंग की शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच जारी है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि कहीं भी अधिक कीमत वसूले जाने पर तुरंत विभाग को सूचित करें।