फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The ENC Irrigation and Project office has resumed operations in Fatehpur.

Kangra News: फतेहपुर में फिर शुरू हुआ ईएनसी सिंचाई और परियोजना का दफ्तर

Wed, 05 Aug 2026 09:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 05 Aug 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
The ENC Irrigation and Project office has resumed operations in Fatehpur.
फतेहपुर (कांगड़ा)। वर्षों पहले मंडी स्थानांतरित किए गए ईएनसी (इंजीनियर-इन-चीफ) सिंचाई और प्रोजेक्ट कार्यालय की नियमित कार्यप्रणाली मंगलवार से एक बार फिर फतेहपुर से शुरू हो गई है। कार्यालय के दोबारा सक्रिय होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे फतेहपुर की प्रशासनिक पहचान और सम्मान की वापसी करार देते हुए प्रदेश सरकार के इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है।
विज्ञापन

कार्यालय के दोबारा संचालन से प्रदेश की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा, जिसका सीधा लाभ हजारों किसानों को मिलेगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मंडी स्थानांतरण के बाद फतेहपुर अपनी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पहचान से वंचित हो गया था और लंबे समय से इसकी वापसी की मांग की जा रही थी। अब कार्यालय लौटने से न केवल फतेहपुर का मान बढ़ा है, बल्कि विकास की नई संभावनाएं भी खुली हैं।
विज्ञापन

कार्यालय की पुनर्बहाली पर विनय शर्मा, बीडीसी सदस्य पीतांबर सिंह, अशोक कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार, सुरेश चंद, अनिल शर्मा, तमन्ना शर्मा, कुटबासी पंचायत प्रधान छोटू, कुलदीप सिंह, रमेश चंद, पवन कुमार, विजय कुमार और मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईएनसी कार्यालय के पूर्ण रूप से कार्य करने से कांगड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों की सिंचाई परियोजनाओं को काफी मजबूती मिलेगी। यह केवल एक सरकारी कार्यालय की वापसी नहीं, बल्कि पूरे फतेहपुर के सम्मान की पुनर्स्थापना है। इसके लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed