फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Objection raised against the system of engaging taxis on contract.

Kangra News: टैक्सियों को ठेके पर लगाने की व्यवस्था पर जताई आपत्ति

Sat, 20 Jun 2026 12:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 20 Jun 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
Objection raised against the system of engaging taxis on contract.
धर्मसाला में राजकीय एवं अर्द्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद सा
धर्मशाला। प्रदेश राजकीय एवं अर्द्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ ने चालकों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने लोक निर्माण विभाग में बोलेरो कैंपर टैक्सियों को ठेके पर लगाने की व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कदम सरकारी संसाधनों और विभागीय कर्मचारियों के हितों के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश के कई विभागों में स्क्रैप नीति के तहत पुराने सरकारी वाहन हटाए जा चुके हैं। इसके कारण अनेक विभागीय चालक वाहन उपलब्ध न होने से सेवाएं पूरी क्षमता के साथ नहीं दे पा रहे हैं। सरकार बाहरी टैक्सियों को किराये पर लेने पर खर्च करने के बजाय नए सरकारी वाहन खरीदे जिससे विभागीय कार्यप्रणाली मजबूत होगी और चालकों की सेवाओं का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
विज्ञापन

मांग की कि सभी विभागीय चालकों को सचिवालय कर्मचारियों की तर्ज पर वर्दी भत्ता प्रदान किया जाए। इसके अलावा 1400 रुपये विशेष वेतन और उस पर महंगाई भत्ते का लाभ देने की मांग भी रखी गई। 25 वर्ष की नियमित सेवा पूरी करने वाले चालकों को विशेष वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed