फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Organizations promoting blood donation honored

Kangra News: रक्तदान को बढ़ावा देने वाली संस्थाएं सम्मानित

Fri, 26 Jun 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Organizations promoting blood donation honored
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के इम्यूनोहीमैटोलॉजी एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस अभियान के तहत रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अभियान 14 से 30 जून तक चलाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एमएस डॉ. विवेक बनियाल, अतिरिक्त निदेशक अंकुश, उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पिछले पांच वर्षों से मेडिकल कॉलेज के साथ लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया। इनमें संत निरंकारी मिशन, श्री सत्य साई समिति कांगड़ा, सेवियर्स, नूरपुर डोनर क्लब, एनडीआरएफ जसूर, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह, बाल मेला समिति, एनआईएफटी कांगड़ा, अमरावती चैरिटेबल ट्रस्ट, शिव मंदिर बादल थोर, द्रोणाचार्य कॉलेज रैत और एचआईईटी कॉलेज शाहपुर सहित कई संस्थाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें हयात रीजेंसी धर्मशाला, पंचायत बनखंडी, नेहरू युवा केंद्र संगठन सुराणी, शहीद ब्रह्मादास स्मृति समिति, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सत्यम नर्सिंग कॉलेज, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, आईटीआई जोगिंद्रनगर, गणपति वेलफेयर एसोसिएशन, आंबेडकर भवन नैहरन पुखर, मणिमहेश सेवा दल और समर्पण ब्लड डोनर संस्था प्रमुख रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. अंजलि चव्हाण ने कहा कि 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed