{"_id":"6a5cdb4547b4e318cc0345b4","slug":"palah-chaklu-panchayat-bans-entry-of-street-vendors-kangra-news-c-95-1-kng1004-245757-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पलाह चकलू पंचायत ने फेरी वालों के प्रवेश पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पलाह चकलू पंचायत ने फेरी वालों के प्रवेश पर लगाई रोक
Mon, 20 Jul 2026 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। उपमंडल की ग्राम पंचायत पलाह चकलू के प्रधान राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष प्रस्ताव पारित कर गांव में फेरी वालों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। पंचायत प्रधान ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी फेरी वाला नियमों का उल्लंघन कर गांव में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रधान के अनुसार गांव में आए दिन हो रही चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कड़ा कदम उठाया गया है। इसके साथ ही पंचायत ने एक अन्य महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए गांव में होने वाले विवाह-शादियों में किन्नर समाज के लोगों के लिए शगुन के तौर पर 2100 रुपये की राशि निर्धारित करने का प्रस्ताव भी पारित किया है। इस बैठक के दौरान अश्वनी कुमार, सरोज कुमारी, विपिन कुमार, सुशील कुमार, पवना देवी और मनु कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण व जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।