{"_id":"6a6cbce8f62e62cb0a069595","slug":"cheques-worth-12-lakh-distributed-to-disaster-affected-families-kangra-news-c-95-1-kng1045-247908-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आपदा प्रभावित परिवारों को बांटे 12 लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आपदा प्रभावित परिवारों को बांटे 12 लाख के चेक
Sat, 01 Aug 2026 08:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:48 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी में आपदा प्रभावितों को चेक वितरित करते विधायक संजय रत्न। -स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए 12 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजय रत्न ने प्रभावित परिवारों को राहत राशि सौंपी।
विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार का प्राथमिक उद्देश्य प्रभावित परिवारों तक समयबद्ध राहत पहुंचाना है। राहत वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है और सभी पात्र परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के आकलन के लिए प्रशासन लगातार सर्वेक्षण कर रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत राशि के साथ पुनर्वास और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। संजय रत्न ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या नुकसान की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।