फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Advocates opposed the Legal Aid Defense Counsel policy.

Kangra News: अधिवक्ताओं ने किया लीगल एड डिफेंस काउंसिल नीति का विरोध

Sat, 01 Aug 2026 08:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
Advocates opposed the Legal Aid Defense Counsel policy.
धर्मशाला। कांगड़ा जिला बार एसोसिएशन धर्मशाला की जनरल हाउस की एक आपात बैठक शुक्रवार को न्यायिक परिसर में हुई। एसोसिएशन के प्रधान अंकुर सोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ताओं (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) की नियुक्ति संबंधी नीति का विरोध किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ताओं ने पंजाब एवं हरियाणा की बार काउंसिलों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को सर्वसम्मति से अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक में संयुक्त कार्रवाई समिति (जॉइंट एक्शन कमेटी) के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने नई नीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे वकील समुदाय के हितों के सर्वथा प्रतिकूल करार दिया। जनरल हाउस में पारित प्रस्ताव के अनुसार कांगड़ा जिला बार एसोसिएशन इस नीति के खिलाफ संघर्षरत बार काउंसिलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रधान अंकुर सोनी ने बताया कि इस संवेदनशील मुद्दे पर आगे की रणनीति और आगामी कार्रवाई का फैसला अगली जनरल हाउस बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed