{"_id":"6a6cb9f2fdbae640dd0ad4da","slug":"gaggal-airport-expansion-affected-people-to-receive-24-crore-next-week-kangra-news-c-95-1-kng1046-247802-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगल एयरपोर्ट विस्तार : प्रभावितों को अगले सप्ताह मिलेंगे 24 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगल एयरपोर्ट विस्तार : प्रभावितों को अगले सप्ताह मिलेंगे 24 करोड़ रुपये
Sat, 01 Aug 2026 08:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए राहत की एक और बड़ी किस्त अगले एक सप्ताह के भीतर जारी होने जा रही है। पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) पैकेज के तहत मंगरहेड़ और सहौड़ा गांव के प्रभावित परिवारों को कुल 24 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। दोनों गांवों के लिए 12-12 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने की प्रशासनिक प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
गगल एयरपोर्ट विस्तार परियोजना हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी आधारभूत संरचना परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना के तहत अब तक प्रभावित लोगों को कुल 2,285 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, आरएंडआर पैकेज के लिए हाल ही में प्रदेश सरकार से स्वीकृत 200 करोड़ रुपये की राशि में से 180 करोड़ रुपये पात्र परिवारों को अदा किए जा चुके हैं।
वहीं, गगल क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के एवज में अभी करीब 120 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाना शेष है, जिसके लिए प्रशासन कागजी औपचारिकताएं तेजी से पूरी कर रहा है। परियोजना से प्रभावित इच्छी, मंगरेहड़, बल्ला और बरस्वाकड़ गांवों में भूमि अधिग्रहण के शेष मुआवजे के वितरण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
संबंधित मामलों में राजस्व दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के पूरा होते ही राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। प्रशासन का दावा है कि विस्थापन के असर को कम करने और पुनर्वास कार्य को सुचारु बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रभावित परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े।
गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की आरएंडआर प्रक्रिया के तहत मंगरेहड़ व सहौड़ा गांव में प्रभावितों को 12-12 करोड़ रुपये का भुगतान एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। अब तक कुल 2,285 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि आबंटित की जा चुकी है और शेष मामलों में औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। -डॉ. अंजलि गर्ग, एसडीएम, कांगड़ा