फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   People's health being jeopardized in Dharamshala: Sudhir

धर्मशाला में लोगों के स्वास्थ्य से किया जा रहा खिलवाड़ : सुधीर

Mon, 20 Jul 2026 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 20 Jul 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
People's health being jeopardized in Dharamshala: Sudhir
धर्मशाला। विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला शहर में पेयजल भंडारण टैंकों की बदहाल स्थिति और पीलिया के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य व जल शक्ति विभाग को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन सरकार और संबंधित विभाग गहरी नींद में सोए हैं।
विज्ञापन

सुधीर शर्मा ने कहा कि हाल ही में सामने आई तस्वीरों और तथ्यों ने जल शक्ति विभाग के दावों की पोल खोल दी है। जिन टैंकों से हजारों लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती है, उनकी सुरक्षा जालियां टूटी हुई हैं और उनके ऊपर आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। कई स्थानों पर लंबे समय से सफाई तक नहीं हुई है, जिससे स्वच्छ पेयजल का दावा खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग का नाम अब लोगों के बीच जल शक्ति नहीं, बल्कि जाली शक्ति विभाग के रूप में लिया जाने लगा है। विधायक ने कहा कि धर्मशाला में पीलिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिन मरीजों का इलाज पहले क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में होता था, उन्हें अब टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सीधे नल का पानी पीने से बचें और पानी उबालकर या फिल्टर करके ही उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed