{"_id":"6a3c32d9c791c19545022c5d","slug":"pharmacists-are-also-providing-services-in-the-emergency-ward-of-dharamshala-hospital-kangra-news-c-95-1-kng1045-241153-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में फार्मासिस्ट भी दे रहे सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में फार्मासिस्ट भी दे रहे सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के आपातकालीन वार्ड में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। अब आपातकालीन वार्ड में फार्मासिस्टों की नियमित ड्यूटी लगाई जा रही है जिससे मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराने और उपचार प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
अवकाश वाले दिनों में फार्मासिस्ट सुबह और शाम आपातकालीन वार्ड में सेवाएं देंगे। सामान्य कार्य दिवसों में शाम के समय उनकी तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकने से राहत प्रदान करना है।
आपातकालीन वार्ड में गंभीर मरीजों की लगातार आमद को देखते हुए फार्मासिस्टों की उपलब्धता से चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को भी सहयोग मिलेगा। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की चिकित्सा अधीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था हाल ही में शुरू की गई है। इससे आपातकालीन वार्ड में स्टाफ की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।