{"_id":"6a36f126772d2e0faf036cd6","slug":"punjabi-singer-manjeet-danced-in-the-pandal-in-kandwal-kangra-news-c-95-1-kng1037-240513-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कंडवाल में पंजाबी गायक मनजीत ने नचाया पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कंडवाल में पंजाबी गायक मनजीत ने नचाया पंडाल
Sun, 21 Jun 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
नागनी माता मंदिर कंडवाल में जागरण के दौरान पंडाल में थिरकते भक्तजन। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगथ/इंदौरा (कांगड़ा)। श्री नागनी माता मंदिर कंडवाल में शुक्रवार रात न्यू चिन्मय सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल युवा मंडल के सौजन्य से 24वें वार्षिक भगवती जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहाड़ी गायक सौरभ कुमार और पंजाबी गायक मनजीत सहोता ने मां भगवती का गुणगान किया। युवा मंडल की ओर से ज्वालामुखी मंदिर से मां की पावन ज्योति लाकर जागरण में स्थापित की गई।
जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मध्यरात्रि में मनजीत सहोता ने मंच संभालते हुए भक्ति भेंटों की प्रस्तुति दी और उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के जयकारों के साथ भजनों का आनंद लेते रहे।