{"_id":"6a5cd807060c9158de0eab60","slug":"rain-plays-spoilsport-cricket-camp-shifts-to-indoor-practice-kangra-news-c-95-1-kng1044-245769-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बारिश ने बिगाड़ा खेल, इंडोर अभ्यास में सिमटा क्रिकेट कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बारिश ने बिगाड़ा खेल, इंडोर अभ्यास में सिमटा क्रिकेट कैंप
Mon, 20 Jul 2026 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रहे हिमाचल प्रदेश पुरुष सीनियर क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर पर रविवार को बारिश का असर साफ देखने को मिला। सुबह से जारी मूसलाधार बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते पूरे दिन खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतर सके, जिससे आउटडोर अभ्यास संभव नहीं हो पाया।
मैदान पर अभ्यास बाधित होने के कारण खिलाड़ियों को इंडोर सुविधाओं का सहारा लेना पड़ा। शिविर में शामिल क्रिकेटरों ने फिटनेस, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग और तकनीकी विश्लेषण जैसे इंडोर सत्रों में हिस्सा लेकर अपनी तैयारियां जारी रखीं। हालांकि, मैदान पर अभ्यास न होने से बल्लेबाजी और गेंदबाजी की नियमित तैयारियां प्रभावित हुईं।
गौरतलब है कि आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र के मद्देनजर आयोजित यह कोचिंग कैंप धर्मशाला स्टेडियम में 31 जुलाई तक जारी रहेगा, जहां खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।