सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajat of Kangra won the wrestling match by defeating Malkit of Ajnala.

Kangra News: कांगड़ा के रजत ने अजनाला के मलकीत को हराकर जीता दंगल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 17 Apr 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
Rajat of Kangra won the wrestling match by defeating Malkit of Ajnala.
डाढ़ में तीन दिवसीय छिंज बसोआ मेले में आयोजित दंगल में विजेता पहलवान को सम्मानित करते हुए आयोजक।
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। बैसाखी पर डाढ़ गांव में आयोजित तीन दिवसीय मेले का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। 14, 15 और 16 अप्रैल तक हुए मेले में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक रौनक देखने को मिली।
Trending Videos

मेले का शुभारंभ समाजसेवी वरुण कपूर ने पहले दिन बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर शोभायात्रा, पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के साथ किया। वीरवार को मेले में बड़ी माली का आयोजन किया गया। इसमें कांगड़ा के रजत पहलवान ने अजनाला के मलकीत पहलवान को पटखनी देकर दंगल अपने नाम किया। विजेता पहलवान को 31 और उपविजेता को 21 हजार की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। मेले के समापन पर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेले के उत्थान के लिए 31000 रुपये प्रदान किए। इसके साथ ही कुश्ती ग्राउंड के साथ सीढि़यां बनवाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed