{"_id":"69e0fb329d41a7f8450684c5","slug":"shivam-of-bilaspur-won-the-wrestling-of-bhedu-mahadev-kangra-news-c-95-1-ssml1021-230077-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बिलासपुर के शिवम ने जीती भेडू महादेव की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बिलासपुर के शिवम ने जीती भेडू महादेव की कुश्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
भेड़ू महादेव रली छींज मेला में कुश्ती विजेता व उपविजेता को सम्मानित करते विधायक विपिन सिंह परमा
विज्ञापन
मेले के महत्व को देख किया जाएगा हर संभव सहयोग : परमार
संवाद न्यूज एजेंसी
धीरा (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के भेडू महादेव की मरूंह पंचायत में रली छिंज मेले का विधायक विपिन सिंह परमार और उनकी पत्नी शर्मिला परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर समापन किया। मेेले में हुई कुश्ती में बिलासपुर के पहलवान शिवम ने दिल्ली के पहलवान रविंद्र को हराकर माली अपने नाम की। विजेता पहलवान को 31 उपविजेता पहलवान को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
यह मेला इलाके का सबसे बड़ा मेला माना जाता है और इसमें भारी संख्या में लोग आते हैं। विधायक विपिन सिंह परमार ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक हैं और इनसे आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन एवं हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मेला कमेटी के चेयरमैन मोनी राम, चंद्र किशोर, कैशियर वेद प्रकाश, मंदिर पुजारी बाबा ब्रह्मदास निर्वाण, हितेश नाग, सुशील शर्मा, देश राज, सुदर्शन धीमान, पवन, राम पटियाल सहित समस्त सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
Trending Videos