{"_id":"6a35a4c6d7f16eccfa01c6c6","slug":"rajiv-bhardwaj-said-preparing-the-bnu-is-essential-kangra-news-c-95-1-kng1046-240424-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएनयू तैयार करना जरूरी : राजीव भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएनयू तैयार करना जरूरी : राजीव भारद्वाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। शहर में बीएसएनएल के मुख्यालय में आयोजित टेलीफोन सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद एवं समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि संशोधित भारतनेट प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए भारतनेट उद्यमी (बीएनयू) तैयार करना जरूरी है, जिसमें समिति सदस्यों का सहयोग भी अपेक्षित है।
उन्होंने बताया कि भारतनेट प्रोजेक्ट के तहत कांगड़ा और चंबा जिले की सभी पंचायतों को फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है और यह कार्य तेजी से प्रगति पर है। भविष्य में बीएनयू के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
टेलीफोन सलाहकार समिति की बैठकें केवल औपचारिकता न होकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम होनी चाहिए। उन्होंने सदस्यों से अपने क्षेत्रों की संचार समस्याओं को बीएसएनएल अधिकारियों तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान बीएसएनएल धर्मशाला के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं सचिव दूरसंचार सलाहकार समिति विपिन कुमार मौर्या, उपमहाप्रबंधक जगतंबा प्रसाद और पवन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।