{"_id":"69ad7f4c014e2d7b97089719","slug":"rakkads-shrishti-tops-in-100-meter-race-kangra-news-c-399-dsl1012-439361-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता एथलेटिक्स लीग, 100 मीटर दौड़ में रक्कड़ की सृष्टि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता एथलेटिक्स लीग, 100 मीटर दौड़ में रक्कड़ की सृष्टि अव्वल
विज्ञापन
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर 200 मीटर दौड़ में दम दिखाती युवतियां। -अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए अस्मिता एथलेटिक्स लीग आयोजित की गई। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस स्पर्धा में स्कूलों, कॉलेजों की छात्राओं सहित आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एडीसी विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा और ललिता शर्मा मुख्यातिथि रहीं।
para_count-1 एथलेटिक्स लीग के अंडर-13 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रक्कड़ की सृष्टि ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रूहानी कपूर दूसरे और यशिका गुलेरिया तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में जवाहर नगर की मानवी ने प्रथम, चांदनी ने द्वितीय और पुलिस लाइन धर्मशाला की अराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। para_count-1
para_count-2 इसके अलावा 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में फतेहपुर की दीपशिखा ने पहला, पुलिस लाइन धर्मशाला की निधि ने दूसरा और जवाहर नगर की मालनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-13 की 400 मीटर दौड़ में चैलियां की शिवान्या राणा ने पहला पुलिस लाइन धर्मशाला की रूहानी कपूर ने दूसरा और तनिष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। खेलों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। para_count-2
para_count-3 रस्साकशी में धर्मशाला कॉलेज की टीम विजेता para_count-3
para_count-3 रस्साकशी के कड़े मुकाबले में धर्मशाला महाविद्यालय की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि महिला मंडल सकोह ने दूसरा और बीएड कॉलेज धर्मशाला ने तीसरा स्थान पाया। माई भारत के उपनिदेशक ध्रुव डोगरा और साई के तुषार ने बताया कि देशभर के 250 स्थानों पर एक साथ आयोजित यह लीग महिलाओं में शारीरिक फिटनेस और खेल भावना जागृत करने की एक विशेष पहल है।
para_count-3
Trending Videos
para_count-0