सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Officials should ensure that villagers do not have to run around offices: Chandra

अधिकारी सुनिश्चित करें, ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें : चंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 11 Mar 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
Officials should ensure that villagers do not have to run around offices: Chandra
बही पठियार में जनसमस्याएं सुनते कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार। स्त्रोत-डीपीआर।
web -
विज्ञापन
बरियाल/ कोटला (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि आम जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। मंगलवार को ग्राम पंचायत बही पठियार और कोठी बंडा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा जनसमस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही करने की है।
Trending Videos

मंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि कोटला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई से संबद्ध किया जाएगा। इससे स्थानीय बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिल सकेगी। इसके साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कोटला पुलिस चौकी को अब पूर्ण थाने का दर्जा दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बही पठियार में वर्तमान में किराए के भवन में चल रहे वेटरनरी अस्पताल के लिए उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध करवाते ही नए भवन का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण जैसे प्रोजेक्ट्स पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।मंत्री ने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध निपटारा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed