फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Red alert for rain: All educational institutions in the district to remain closed today and tomorrow.

बारिश का रेड अलर्ट : आज और कल जिले में बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

Mon, 20 Jul 2026 07:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
Red alert for rain: All educational institutions in the district to remain closed today and tomorrow.
धर्मशाला। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिला कांगड़ा के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधीश एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने आज और कल (20 और 21 जुलाई) जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को पूरी तरह बंद रखने के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अनुसार जिले के भीतर आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी शिक्षण संस्थान, क्रेच सेंटर तथा आंगनबाड़ी केंद्र दो दिनों तक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के सभी परिसर, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) कांगड़ा और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में भी शैक्षणिक कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा। हालांकि, आवासीय शिक्षण संस्थानों को इस बंद से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

परीक्षाएं टलीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला प्रशासन ने इन दो दिनों के दौरान होने वाली सभी निर्धारित परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है, जिनकी नई तिथियों की घोषणा संबंधित संस्थानों द्वारा बाद में अलग से की जाएगी। इसके साथ ही, शिक्षण व प्रशासनिक कर्मचारियों को भी उपस्थिति से छूट दी गई है, लेकिन आपातकालीन कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार सीमित स्टाफ बुलाया जा सकेगा। जिलाधीश ने सख्त हिदायत दी है कि इन आदेशों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-51 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed