फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Scooty collides with truck in Naiharan-Pukhar; young man and woman injured.

Kangra News: नैहरनपुखर में स्कूटी ट्रक से टकराई, युवक-युवती घायल

Sat, 20 Jun 2026 12:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 20 Jun 2026 12:44 PM IST
विज्ञापन
Scooty collides with truck in Naiharan-Pukhar; young man and woman injured.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। नैहरनपुखर के पास वीरवार सुबह सड़क हादसे में स्कूटी सवार पंजाब निवासी युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। 19 वर्षीय साहिल पुत्र जगसीर सिंह निवासी मॉडल टाउन होशियारपुर और 18 वर्षीय नैना निवासी जालंधर माता बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर बढहूं के समीप उस समय हुआ जब स्कूटी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों स्कूटी सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्कूटी चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीछे बैठी युवती की टांग में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को दी। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, कांगड़ा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की। पुलिस ने ट्रक चालक से भी पूछताछ की। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed