{"_id":"6a3c32a5336d392f23087f6d","slug":"self-help-groups-to-receive-ai-training-starting-from-the-26th-kangra-news-c-95-1-kng1005-241204-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 26 से स्वयं सहायता समूहों को दिया जाएगा एआई का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 26 से स्वयं सहायता समूहों को दिया जाएगा एआई का प्रशिक्षण
Thu, 25 Jun 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला ग्रामीण विकास विभाग ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में नगरोटा बगवां क्षेत्र की 60 महिलाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रशिक्षण के लिए चयनित किया है। अब यह प्रशिक्षण 26 जून को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को एआई की मूलभूत जानकारी, इसके उपयोग, डिजिटल कार्यों में भूमिका तथा स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों में इसके संभावित उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विभाग के अनुसार पहले आदर्श आचार संहिता और बाद में कार्यालय में चल रहे ऑडिट कार्य के कारण प्रशिक्षण कार्यक्रम में देरी हुई। इसके चलते चयनित महिलाएं प्रशिक्षण का इंतजार कर रही थीं। धर्मशाला मुख्यालय में इस पहल को पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया था जहां चार विकास खंडों की 60 महिलाओं को एआई का प्रशिक्षण दिया गया। अब दूसरे चरण में नगरोटा बगवां की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
पहले विभाग की ओर से एआई प्रशिक्षण के लिए 17 जून की तिथि निर्धारित की थी। कार्यालय में ऑडिट कार्य के चलते तिथि को बढ़ाकर अब 26 जून किया गया है। -भानु प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी (अतिरिक्त कार्यभार)