फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shahjahan dream caught in the maze of the government machinery.

Kangra News: सरकारी तंत्र के पेच में फंसा शाहजहां का ख्वाब

Tue, 23 Jun 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 23 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Shahjahan dream caught in the maze of the government machinery.
ताजमहल का टेंडर...धर्मशाला कॉलेज में ओडिटोरियम में दो दिवसीय नाट्योत्सव में ताजमहल का टेंडर न
धर्मशाला। धुनिक दुनिया की जटिल कार्यप्रणाली और सरकारी लालफीताशाही के आगे आखिरकार शाहजहां भी हार गया। व्यवस्था के पेच ऐसे फंसे कि लगभग 25 वर्षों तक ताजमहल का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एनएसडी रंगमंडल नई दिल्ली और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिम रंग षष्ठी ग्रीष्मकालीन नाट्योत्सव’ के धर्मशाला संस्करण का सोमवार को राजकीय महाविद्यालय के अंतरंग सभागार में शानदार शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर मंडलायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। नाट्योत्सव के दूसरे दिन रंगमंडल की चर्चित प्रस्तुति ‘बाबूजी’ का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

नाटक की शुरुआत मुमताज के शाहजहां के ख्वाबों में आकर ताजमहल मांगने से होती है। शाहजहां इस विचार को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता गुप्ता से साझा करते हैं, जो उनके समक्ष 168 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखते हैं। शाहजहां इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तुरंत मंजूरी देकर सात दिनों में काम शुरू करने के निर्देश देते हैं, लेकिन यहीं से शुरू होता है फाइलों का अंतहीन सफर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed