फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sound of fighter jets echoed in the sky; people rushed out of their homes.

Kangra News: आसमान में गूंजी फाइटर जेट की आवाज, घरों से बाहर निकले लोग

Wed, 24 Jun 2026 08:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Jun 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
Sound of fighter jets echoed in the sky; people rushed out of their homes.
धर्मशाला। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह आसमान में गूंजी फाइटर जेट की गड़गड़ाहट दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। सुबह करीब 11 बजे वायु सेना के एक लड़ाकू विमान ने क्षेत्र के आसमान में दो बार चक्कर लगाया। जेट की आवाज इतनी तेज थी कि इसे सुनते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

धर्मशाला सहित जिला के अन्य ऊपरी इलाकों में फाइटर जेट की इस गतिविधि को लेकर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं चलती रहीं। आसमान में लड़ाकू विमान के मंडराने के इस दृश्य को कई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। देखते ही देखते इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होने लगे। हालांकि, वायुसेना की ओर से इस उड़ान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सैन्य बाहुल्य जिला कांगड़ा में इस तरह की गतिविधि को लोग नियमित अभ्यास से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed