{"_id":"6a5a4ad08e12f0f4a904bd9f","slug":"teach-life-saving-techniques-to-paramedics-at-tmc-kangra-news-c-95-1-kng1045-245437-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टीएमसी में पैरामेडिक्स को सिखाए जीवन बचाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टीएमसी में पैरामेडिक्स को सिखाए जीवन बचाने के गुर
विज्ञापन
टांडा में जीवन बचाने का प्रशिक्षण लेते प्रशिक्षु। -स्रोत : संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला/टांडा (कांगड़ा)। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (टांडा) में 14 से 16 जुलाई तक राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक सहायता पैरामेडिक्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य आपदा, सड़क दुर्घटनाओं और अन्य गंभीर परिस्थितियों में अग्रिम पंक्ति में कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को जीवन रक्षक कौशलों में दक्ष बनाना था।
उत्तर भारत की अत्याधुनिक हाई-फिडेलिटी सिमुलेशन लैब में आयोजित इस प्रशिक्षण का संचालन कोर्स डायरेक्टर डॉ. मोनिका पठानिया के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ डॉक्टरों व नर्सिंग अधिकारियों की टीम ने किया। इसमें 108 एम्बुलेंस सेवा कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ, लैब व ओटी तकनीशियनों सहित स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों को मॉक ड्रिल्स के माध्यम से वास्तविक आपातकालीन स्थितियों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया ताकि वे संकट के समय त्वरित और सटीक निर्णय ले सकें। डॉ. मोनिका पठानिया ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।