{"_id":"6a5b72de693ac4ba4905e323","slug":"video-dc-hemraj-bairwa-stated-that-public-participation-is-essential-in-the-fight-against-drugs-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: डीसी हेमराज बैरवा बोले- नशे के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी, युवाओं को सही दिशा देना समय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: डीसी हेमराज बैरवा बोले- नशे के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी, युवाओं को सही दिशा देना समय की मांग
उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत बतराहन में शनिवार को आयोजित प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने नशे की बढ़ती प्रवृति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि नशा युवाओं और समाज के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उपायुक्त ने पंचायत क्षेत्र के उन इलाकों की समीक्षा की, जिन्हें पूर्व में नशे के प्रभाव के कारण रेड जोन के रूप में चिन्हित किया गया था। उन्होंने संबंधित विभागों को इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्कूली बच्चों से संवाद कर शिक्षा, सामान्य ज्ञान और उनके भविष्य से जुड़े प्रश्न पूछे। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मचंद वर्मा, एसडीएम नूरपुर अरुण कुमार शर्मा, तहसीलदार फतेहपुर दीपक शर्मा, नायब तहसीलदार सुरजीत गुलेरिया, पटवारी रजत कुमार, प्राचार्य रविंद्र कुमार, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रजनी बाला, मुख्याध्यापिका पंकज कुमारी, शिक्षिका किरण बाला, ग्राम पंचायत बतराहन की प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा, उपप्रधान मुकेश कुमार, वार्ड सदस्य आशा राणा एवं नीलम धीमान, पंचायत सचिव विजय सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू, हेल्पर रेशमा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।