{"_id":"6a5b1b848f3c501c0b093810","slug":"video-tazin-fatma-visits-jauhar-university-15-days-time-granted-hours-of-strategic-deliberations-held-with-officials-amidst-notices-regarding-action-against-38-buildings-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं तजीन फात्मा, कहा- अपील करने के लिए 15 दिन का वक्त मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं तजीन फात्मा, कहा- अपील करने के लिए 15 दिन का वक्त मिला
रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने का नोटिस जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार पूर्व सांसद तजीन फात्मा यूनिवर्सिटी पहुंचीं। परिसर में पहुंचते ही उन्होंने अधिकारियों और प्रबंधन से जुड़े लोगों के साथ नोटिस के हर बिंदु पर विस्तार से मंथन किया। जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा की गई।
जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के नोटिस दिए जाने के बाद पहली दफा सपा नेता आजम खां की पत्नी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डा.तजीन फात्मा बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी पहुंचीं। यूनिवर्सिटी पहुंचने पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में तजीन फात्मा ने कहा कि आरडीए के नोटिस का जवाब देने के लिए अभी 15 दिन का समय है। नियमानुसार सभी पहलुओं का अध्ययन कर जवाब तैयार किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन लगातार कानूनी सलाह लेने में जुटा है। बृहस्पतिवार की बैठक को इसी कड़ी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। बैठक में संबंधित अभिलेख, निर्माण से जुड़े दस्तावेज और अन्य बिंदुओं की भी समीक्षा की गई, ताकि आगे की रणनीति तैयार की जा सके। गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को लेकर ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद से यूनिवर्सिटी प्रबंधन की गतिविधियां तेज हो गई हैं और पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो आरडीए नियमानुसार अगली कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में यह मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई के साथ कानूनी मोर्चे पर भी निर्णायक दौर में पहुंचता दिखाई दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।