बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tazin Fatma visits Jauhar University; 15 days' time granted... Hours of strategic deliberations held with officials amidst notices regarding action against 38 buildings.

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं तजीन फात्मा बालीं...अभी 15 दिन का वक्त 38 भवनों पर कार्रवाई के नोटिस के बीच अधिकारियों संग घंटों चली रणनीति और मंथन बैठक

Amit Sharma अमित शर्मा
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:51 AM IST
Tazin Fatma visits Jauhar University; 15 days' time granted... Hours of strategic deliberations held with officials amidst notices regarding action against 38 buildings.
जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं तजीन फात्मा बालीं...अभी 15 दिन का वक्त 38 भवनों पर कार्रवाई के नोटिस के बीच अधिकारियों संग घंटों चली रणनीति और मंथन बैठक रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने का नोटिस जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार पूर्व सांसद तजीन फात्मा यूनिवर्सिटी पहुंचीं। परिसर में पहुंचते ही उन्होंने अधिकारियों और प्रबंधन से जुड़े लोगों के साथ नोटिस के हर बिंदु पर विस्तार से मंथन किया। जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा की गई। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के नोटिस दिए जाने के बाद पहली दफा सपा नेता आजम खां की पत्नी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डा.तजीन फात्मा बृहस्पतिवार को यूनिवर्सिटी पहुंचीं। यूनिवर्सिटी पहुंचने पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में तजीन फात्मा ने कहा कि आरडीए के नोटिस का जवाब देने के लिए अभी 15 दिन का समय है। नियमानुसार सभी पहलुओं का अध्ययन कर जवाब तैयार किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन लगातार कानूनी सलाह लेने में जुटा है। बृहस्पतिवार की बैठक को इसी कड़ी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। बैठक में संबंधित अभिलेख, निर्माण से जुड़े दस्तावेज और अन्य बिंदुओं की भी समीक्षा की गई, ताकि आगे की रणनीति तैयार की जा सके। गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को लेकर ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद से यूनिवर्सिटी प्रबंधन की गतिविधियां तेज हो गई हैं और पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो आरडीए नियमानुसार अगली कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में यह मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई के साथ कानूनी मोर्चे पर भी निर्णायक दौर में पहुंचता दिखाई दे रहा है। ध्वस्तीकरण के आदेश के बीच जौहर विवि के छात्रों की काउंसिलिंग शुरू प्रशासन के आदेश के बाद डिग्री कॉलेजों ने गेट पर ही लगाया कैंप, छात्रों की कराई काउंसलिंग फोटो- संवाद न्यूज एजेंसी। रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता के बीच बृहस्पतिवार को शासन ने भरोसा दिलाने की पहल की। उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े महाविद्यालयों की टीम ने विश्वविद्यालय के गेट पर काउंसिलिंग शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया और स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। जौहर यूनिवर्सिटी आरडीए के निशाने पर है। आरडीए ने जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस दिया है। इस नोटिस के बाद यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले करीब तीन हजार छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बीच अब यूनिवर्सिटी के छात्रों की गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में शिफ्टिंग की भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इन सब चर्चाओं के बीच प्रशासन के आदेश पर राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय से जुड़े शिक्षक व शिक्षिकाओं की टीम ने यूनिवर्सिटी के गेट पर शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग की। काउंसिलिंग के दौरान अधिकारियों ने छात्रों से कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। शासन उनकी शिक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और यदि भविष्य में विश्वविद्यालय में पढ़ाई प्रभावित होती है तो छात्रों को दूसरे शिक्षण संस्थानों में समायोजित कर उनकी पढ़ाई निर्बाध जारी रखी जाएगी। टीम ने छात्रों की शंकाएं भी सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके शैक्षणिक सत्र, परीक्षा और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे। टीम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता विद्यार्थियों का हित है और किसी भी छात्र का शैक्षणिक नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद परिसर में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी के मद्देनजर शासन के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय पहुंचकर काउंसिलिंग शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि छात्रों को किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और पढ़ाई पहले की तरह जारी रखनी चाहिए। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक डा.अरशद रिजवी ने भी छात्रों की काउंसिलिंग की। प्रशासन के निर्देश पर जौहर यूनिवर्सिटी में काउंसिलिंग शिविर लगाया गया है। छात्रों को समझाया गया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। यदि भविष्य में आवश्यकता पड़ी तो उनकी पढ़ाई दूसरे शिक्षण संस्थानों में समायोजित कराई जाएगी, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक नुकसान न हो। - जागृति मदान ढींगड़ा,प्राचार्य,रजा डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली: सीजेपी का प्रदर्शन जारी, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 20वें दिन भी जारी

18 Jul 2026

सरयू नदी के टापुओं पर आबकारी टीम का छापा, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

17 Jul 2026

सोनभद्र में मामूली विवाद में मारपीट, घायलों को अस्पताल में घुसकर पीटा

17 Jul 2026

आत्मविश्वास ही आत्मरक्षा का सबसे बड़ा हथियार, अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को दिया प्रशिक्षण

17 Jul 2026

आजमगढ़ में गलत खून चढ़ाने से प्रसूता की मौत

17 Jul 2026
विज्ञापन

सो रहा था परिवार, अचानक लगी आग में गृहस्थी जलकर हो गई राख

17 Jul 2026

वाराणसी में 20 हजार रुपये घूस लेते कैंट थाने का उर्दू अनुवादक गिरफ्तार

17 Jul 2026
विज्ञापन

वाराणसी में मां के सामने ट्रेलर से कुचलकर छह साल के बेटे की मौत

17 Jul 2026

Meerut: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को खिलाईं नींद की गोलियां, सपेरा बुलाकर सांप से डसवा दिया

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट से हटाया तोड़ी गई दुकानों का मलबा

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट मामले में अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

17 Jul 2026

Meerut: पंचकर्म एवं योग के बारे में शिक्षिकाओं ने दी जानकारी

17 Jul 2026

Meerut: पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक में जयंती समारोह का आयोजन

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट मामले पर अधिकारियों ने कमिश्नरी में किया मंथन, दिया आश्वासन

17 Jul 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में जारी रहा महिलाओं का धरना

17 Jul 2026

Meerut: सेक्टर दो में बारिश के बीच भी जारी रहा महिलाओं का धरना

17 Jul 2026

Meerut: मेडिकल अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी वार्ड में बिजली बाधित, जेनरेटर से चल रहा काम

17 Jul 2026

Meerut: ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन की सदस्याओं ने किया डांस

17 Jul 2026

Meerut: ब्रह्मपुरी, पंजाया, गौतमनगर, मास्टर कॉलोनी के लोग भड़के, बिजली संकट से हैं परेशान

17 Jul 2026

Sonam wangchuk: सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ रही सेहत, भूख हड़ताल अभी भी जारी; देखें रिपोर्ट

17 Jul 2026

Jabalpur News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चला अभियान, 40 स्कूल वैन पर कार्रवाई, कई वाहन जब्त

17 Jul 2026

Sagar News: राहतगढ़ किले के गेट पर महासंग्राम, 15 मिनट तक आपस में भिड़े सांप और नेवला, वायरल हुआ वीडियो

17 Jul 2026

मानसून की बारिश में डूबा बिलासपुर: NH-49 पर सड़क जलमग्न, सैकड़ों वाहन फंसे; देखें वीडियो में कैसे हैं हालात

गाजियाबाद: बहन से मिलने राजनगर एक्सटेंशन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सोसाइटी में की मुलाकात

17 Jul 2026

Video: 20 साल का बनवास, 24 घंटे में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बने, आखिर क्या है पूरा मामला; देखिए विशेष रिपोर्ट

17 Jul 2026

श्रीरामपुरम फेस-2 कालोनी में नकाबपोश बदमाशों ने विद्युतकर्मी के घर में की लाखों की लूट

17 Jul 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 17 July 2026 | UP Ki Baat | UP News | Live News

17 Jul 2026

VIDEO: गृह ऋण के 77 लाख रुपये जमा नही करने पर स्कूल भवन सील

17 Jul 2026

Video: फरीदाबाद की खिलाड़ियों ने सीबीएसई टेनिस नॉर्थ जोन में फाइनल में बनाई जगह

17 Jul 2026

गुरुग्राम में 19 जुलाई को अंतर राज्य कराटे प्रतियोगिता, 350 से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

17 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed