फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP MP Mohibullah Nadvi stopped at gate Jauhar University he returned after denied entry to campusUP: आधे घंटे

UP: आधे घंटे इंतजार, कई फोन कॉल...फिर भी नहीं खुला जौहर यूनिवर्सिटी का गेट; अखिलेश का पैगाम न दे पाए सपा सांसद

Sat, 18 Jul 2026 05:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 05:11 PM IST
सार

करीब 30 मिनट तक इंतजार के बावजूद जब प्रवेश नहीं मिला तो सांसद वहां से लौट गए। उनके वापस जाने के बाद इस घटनाक्रम की चर्चा सपा ही नहीं अन्य दलों के बीच भी प्रमुखता से रही। हालांकि सांसद ने मीडिया से बातचीत में अपने और आजम परिवार के बीच की दूरी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। 

विज्ञापन
SP MP Mohibullah Nadvi stopped at gate Jauhar University he returned after denied entry to campusUP: आधे घंटे
सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश बाद से गरमाई सियासत के क्रम में शनिवार को रामपुर के सांसद एवं सपा नेता मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने शनिवार को जौहर यूनिवर्सिटी का रुख किया लेकिन उन्हें यूनिवर्सिटी परिसर में प्रवेश नहीं मिल सका। वह करीब आधे घंटे तक मुख्य प्रवेशद्वार पर इंतजार करते रहे। काफी देर तक अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलने पर वह वापस चले गए।

विज्ञापन

गेट पर इंतजार करते रहे सांसद
शनिवार को सांसद के आने की सूचना मिलने के बाद यूनिवर्सिटी गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। वहां मौजूद जिम्मेदार लोगों और फोन पर किसी से बातचीत के बाद भी उन्हें यूनिवर्सिटी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान सांसद मुख्य गेट पर ही मौजूद रहे और स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश का पैगाम लेकर आए थे सांसद
करीब 30 मिनट तक इंतजार के बावजूद जब प्रवेश नहीं मिला तो सांसद वहां से लौट गए। उनके वापस जाने के बाद इस घटनाक्रम की चर्चा सपा ही नहीं अन्य दलों के बीच भी प्रमुखता से रही। हालांकि सांसद ने मीडिया से बातचीत में अपने और आजम परिवार के बीच की दूरी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। कहा कि वह यूनिवर्सिटी के खिलाफ जारी आदेश के क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पैगाम लेकर आए थे। यूनिवर्सिटी सभी धर्मों के बच्चों की तालीम के लिए है। स्थापना से लेकर संचालन तक अगर कहीं कोई चूक हुई हो तो उसे सुधारने का मौका दिया जाना चाहिए, ध्वस्तीकरण का आदेश गलत है।

विज्ञापन

आजम और नदवी परिवार के बीच दूरी कायम
शनिवार को सामने आई इस स्थिति को राजनीतिज्ञ सांसद और आजम खां परिवार के बीच शुरुआत से चली आ रही दूरी के रूप में देख रहे हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान कोर्ट से सजा के कारण आजम कानूनी तौर पर चुनाव मैदान में आ नहीं सकते थे। तब उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुलायम परिवार के किसी सदस्य को रामपुर से उम्मीदवार बनाने की सिफारिश की थी। अखिलेश यादव ने दिल्ली की एक मस्जिद में इमामत करने वाले रामपुर जिले के मौलाना नदवी को सपा उम्मीदवार बनाया था और वह चुनाव जीत भी गए थे। इस जीत के बाद भी नदवी और आजम परिवार के बीच नजदीकी नहीं बन सकी थी। शनिवार की घटना ने दोनों के बीच अब भी दूरी कायम होने का इशारा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed