{"_id":"6a5b3548638f2994ba0bed41","slug":"pm-modi-launches-2027-assembly-elections-campaign-from-jalandhar-targets-aap-congress-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर से पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव 2027 का किया आगाज, AAP-कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर से पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव 2027 का किया आगाज, AAP-कांग्रेस पर साधा निशाना
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 18 Jul 2026 01:42 PM IST
Link Copied
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह और नितिन नबीन के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा के लिए एक मजबूत राजनीतिक पिच तैयार कर गए हैं। विरोधियों पर तल्ख तेवरों के साथ घेराबंदी करते हुए पीएम ने सूबे में चुनावी बिसात बिछा दी है। वहीं, भाजपा जिन मुद्दों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएगी, उन्हें भी मोदी ने शुक्रवार को जालंधर में मंच से उछाला। पंजाब में युवा, किसान, कर्मचारी और महिलाओं पर भाजपा का मुख्य फोकस रहेगा, इसके संकेत भी प्रधानमंत्री दे गए। पंजाब में फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसे लेकर सभी सियासी दल जोर-आजमाइश में लग चुके हैं। भाजपा ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। नतीजतन, फरवरी से लेकर अब तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एक-एक बार, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार पंजाब आ चुके हैं। पंजाब के भाजपा नेता दावा करते हैं कि पश्चिम बंगाल की तरह भाजपा इस बार पंजाब में भी कमल खिलाने को बेताब है और इसके लिए हर तरह के रणनीतिक दांव-पेच का इस्तेमाल किया जाएगा।शुक्रवार को मोदी जालंधर पहुंचे और 5470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए पीएम ने पंजाबियों को इस बात का अहसास कराने की कोशिश की कि सूबे में भाजपा सरकार न होने के बावजूद केंद्र सरकार की सौगातों का पिटारा पंजाब के लिए हमेशा खुला था और खुला रहेगा। इसके बाद उन्होंने सूबे में राजनीतिक विरोधियों पर चौतरफा हमला बोला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।