{"_id":"6a5b85b037eaf72e9a02ae67","slug":"pm-modi-blows-the-bugle-for-punjab-elections-launches-scathing-attack-on-aap-congress-and-akali-dal-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने फूंका पंजाब चुनाव का बिगुल, AAP-कांग्रेस-अकाली दल पर तीखा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने फूंका पंजाब चुनाव का बिगुल, AAP-कांग्रेस-अकाली दल पर तीखा हमला
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 18 Jul 2026 07:25 PM IST
Link Copied
पंजाब को विकास की विभिन्न सौगातें देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे में विधानसभा चुनाव की हुंकार भर दी है। शुक्रवार को जालंधर में मोदी ने पंजाब के लिए 5472 करोड़ की रेल व सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने सियासी विरोधियों को निशाने पर लेते हुए चुनावी बिगुल बजा दिया है।जालंधर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास के बाद जालंधर कैंट स्टेशन का लोकार्पण किया। उसके बाद अमृतसर के छरहटा से वाराणसी तक संत रविदास जी के नाम से शुरू की गई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डेरा सचखंड बलां के प्रमुख संत निरंजन दास भी इसी ट्रेन में जालंधर से वाराणसी के लिए रवाना हुए। इसके अलावा मोदी ने दो सड़क परियोजनाओं को भी जनता के समर्पित किया। इसके बाद हरी पगड़ी पहन मोदी ने मंच पर आकर जहां खुद को पंजाब और पंजाबियत से जोड़ने की कोशिश की। वहीं, सूबे की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए सियासी प्रतिद्वंद्वियों को आड़े हाथों लिया। मोदी ने कहा, पंजाब में आज क्या हो रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। लोगों के साथ विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। कानून व्यवस्था बदहाल है, कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगे, कुछ नहीं मालूम। यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो गया है। थाने तक सुरक्षित नहीं हैं। फिराैतियां मांगी जा रही हैं। थानों पर अटैक हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।