{"_id":"6a5b61e43db7947f4a061c5f","slug":"pm-modi-punjab-visit-raja-warring-attacks-pm-modi-says-punjab-got-nothing-in-12-years-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi Punjab Visit: राजा वड़िंग का पीएम मोदी पर हमला, बोले- 12 साल में पंजाब को कुछ नहीं मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Punjab Visit: राजा वड़िंग का पीएम मोदी पर हमला, बोले- 12 साल में पंजाब को कुछ नहीं मिल
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 18 Jul 2026 04:52 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 वर्षों के कार्यकाल में पंजाब को कुछ नहीं दिया। उनके राज्य दौरे चुनावी लाभ हासिल करने तक सीमित रहे। वड़िंग ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रधानमंत्री पुराने वादे दोहराने के लिए पंजाब पहुंच जाते हैं जबकि राज्य की प्रमुख समस्याएं आज भी जस की तस हैं। राजा वड़िंग ने कहा साल 2017 से केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य को उसका अधिकार तभी मिलेगा जब यहां भाजपा की सरकार बनेगी। वड़िंग ने प्रधानमंत्री पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता ऐसे प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।